Tuesday, 9 June 2015

Hindu dharm me daan ka mahatwa

हिंदू धर्म में दान देने का बहुत महात्म्य बताया गया है। चीटियों, पक्षी-पशुओं, बालकों तथा भिखारियों को दान देने से भी जीवन में अनुकूलता मिलती है। यदि आपके पास नौकरी नहीं है और आप नौकरी के लिए परेशान हो रहे हैं तो आपको अपने वजन के बराबर का अनाज किसी विष्णु मंदिर अथवा निर्धन व्यक्ति को दान देना चाहिए।
जो लोग किसी कारणवश दान नहीं दे सकते या इन उपायों को करने में समर्थ नहीं हैं उन्हें अपने संकट दूर करने के लिए सूर्य के मंत्र ओम घृणि सूर्याय नम: का प्रतिदिन सुबह 108 बार जाप करें। जाप के बाद भगवान सूर्य से अनुकूल नौकरी देने की मनोकामना कहें। आपकी इच्छा पूरी होगी।
ये भी पढ़ेः इस तरह से प्रसन्न करें सूर्य को, मिलेगी सुख-समृद्धि और खुशियां
इसके अतिरिक्त भी शिव मंदिर में जाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से भी बुरे ग्रहों का असर खत्म होकर जीवन में सुख-समृदि्ध आती है। इसका कोई बड़ा विधि- विधान भी नहीं है। केवल मात्र भगवान शिव की प्रतिमा या शिवलिंग पर एक लोटा जल चढ़ाकर महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करने से सभी तरह की समस्याएं समाप्त हो जाती है।
सुबह घर से बाहर निकलते समय यदि हनुमानजी का दर्शन कर उन्हें प्रणाम करें तो भी सभी कार्य सिद्ध होते हैं। यदि संभव हो तो इंटरव्यू पर जाते समय हनुमानजी को लाल गुलाब का फूल अर्पण करते हुए निकलें।
ये भी पढ़ेः हनुमान जी के इन 5 मंत्रों के जाप से सभी अमंगल होंगे मंगल
ये भी पढ़ेः हनुमान जी के ये टोटके दिलाएंगे आपको सफलता
छोटे बच्चों में मिठाईयां, चॉकलेट बांटें। यदि ये भिखारियों के बच्चे हों तो बहुत ही बढिया रहेगा, आप उन्हें भोजन भी करवा सकते हैं। आपकी समस्या का तुरंत हल होगा।
ये भी पढ़ेः कुंडली के ग्रहों को पलट देते हैं ये 10 आसान उपाय
शनिवार की सुबह और शाम को पीपल के पेड़ की जड़ में देसी घी का दीपक जला कर अपनी मनोकामना कहें, तुरंत पूरी होगी।
कई बार घर में नेगेटिव एनर्जी अत्यधिक होने की वजह से भी काम बिगड़ जाते हैं। ऎसी स्थिति में घर में साफ-सफाई रखें और सुबह शाम गायत्री मंत्र का जाप करें। चाहें तो गायत्री मंत्र का जाप करने वाली मशीन घर में ले आएं तो उसे चलाकर छोड़ दें। इसके अतिरिक्त मंगलवार व शनिवार को सुन्दरकांड का पाठ करने से भी भाग्य की सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है।

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Chirag Gupta | Bloggerized by Sudheer Guppta