Tuesday, 14 April 2015

भविष्य में होने वाली किसी भी अच्छी या बुरी घटना के बारे में हमें कोई न कोई संकेत अवश्य मिलता हैं जिस पर हम कभी कभार ध्यान नहीं देते है लेकिन हम आपको बता रहे हैं 10 ऎसे शुभ संकेत जिन्हें पहचान कर आप समझ सकते हैं कि पैसा आने वाला हैं
(1) अगर आपके शरीर के दाहिने भाग या सीधे हाथ में खुजली चले, तो आप समझ लो कि पैसा आने वाला हैं।
(2) लेन-देन करते समय अगर आपके हाथ से पैसा छूट जाए, तो समझ लो कि धन लाभ होने वाला है।
(3) सोकर उठते ही सुबह-सुबह कोई भिखारी मांगने आ जाए, तो समझ लो कि आपके द्वारा दिया गया उधार पैसा बिना मांगे ही मिलने वाला है। इसलिए भिखारी को अपने द्वार से कभी खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
(4) अगर गुरूवार के दिन सुबह-सुबह कुंवारी कन्या पीले वस्त्रों में दिख जाए, तो समझ लें पैसा आने वाला है। यह पैसे आने का शुभ संकेत है।
(5) शुक्रवार के दिन केसरियां रंग की गाय के दर्शन होना बहुत शुभ माना जाता है। अगर ऎसा होता हैं तो समझ लो कहीं से अचानक से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
(6) दिपावली के दिन यदि कोई किन्नर सज-संवर कर दिखाई दे, तो समझ लो अवश्य ही पैसा प्राप्त होगा। ये धन लाभ अप्रत्याशित रूप से होता है।
(7) दीपावली पूजन के दिन अगर बिल्ली दिख जाए, तो समझ लो साक्षात माता लक्ष्मी के दर्शन हो गए। अब धन की कोई कमी नहीं रहने वाली।
(8) यदि आप धन संबंधित काम से बाहर जाने के लिए कपड़े पहन रहे हैं और उसी समय आपकी जेब से पैसे गिर जाएं, तो यह धन प्राप्ति का शुभ संकेत है।
(9) कहीं जाते समय नेवले का दिखना या रास्ता काटना शुभ संकेत माना जाता है। नेवला दिखना धन लाभ का संकेत होता है। अगर आप सोकर उठे हों और उसी समय नेवला आपको दिख जाए तो गुप्त धन मिलने की संभावना रहती है।
(10) घर से निकलते समय यदि कोई सुहागन स्त्री हाथ में पूजा की थाली लिए मिल जाए तो समझ लो अचानक ही कहीं से धन आने वाला है। ज्योतिषों के अनुसार उपरोक्त बताए गए संकेतों का संयोग से होना आवश्क होता है। जानबुझकर बनाएं गए संयोग से ऎसा होने की संभावना नगण्य है।

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Chirag Gupta | Bloggerized by Sudheer Guppta