कोई भी व्यक्ति किस तरह की नौकरी या व्यापार करेगा इसका निर्णय उसकी जन्मकुंडली देख कर सहज ही किया जा सकता है। जन्मकुंडली के पहले, दसवें तथा ग्यारहवें घर को देख कर व्यक्ति के कॅरियर को जाना जा सकता है। यदि इन जगहों पर कोई अशुभ ग्रह बैठा हुआ है या किसी अशुभ ग्रह की दृष्टि इन घरों पर पड़ रही है तो भी व्यक्ति जीवन में तरक्की नहीं कर पाता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति को तभी सरकारी नौकरी मिल सकती है जबकि उसकी कुंडली में निम्न में से कोई एक योग हो:
(1) दसवें घर में किसी शुभ ग्रह की मौजूदगी हो
(2) दसवें घर में सूर्य तथा मंगल एक साथ विराजमान हो
(3) कुंडली के पहले घर (लग्न) अथवा पांचवे घर में राहू हो, साथ ही वह दसवें घर के स्वामी ग्रह से शुभ युति बना रहा हो
(4) कुंडली के पहले, नवें तथा दसवें घर में शुभ ग्रहों की उपस्थिति हो
(5) यदि इनमें से कोई भी एक योग जन्मकुंडली में न होकर नवमांश कुंडली में हो तो आपकी सरकारी नौकरी नहीं लगेगी वरन आपके लाइफ-पार्टनर की सरकारी नौकरी जरूर होगी।
(2) दसवें घर में सूर्य तथा मंगल एक साथ विराजमान हो
(3) कुंडली के पहले घर (लग्न) अथवा पांचवे घर में राहू हो, साथ ही वह दसवें घर के स्वामी ग्रह से शुभ युति बना रहा हो
(4) कुंडली के पहले, नवें तथा दसवें घर में शुभ ग्रहों की उपस्थिति हो
(5) यदि इनमें से कोई भी एक योग जन्मकुंडली में न होकर नवमांश कुंडली में हो तो आपकी सरकारी नौकरी नहीं लगेगी वरन आपके लाइफ-पार्टनर की सरकारी नौकरी जरूर होगी।
यदि आपकी कुंडली में शुभ योग नहीं है तो भी आप सरकारी नौकरी पा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्योतिष के साधारण से उपाय करने होंगे जिसके बाद आपकी कुंडली के ग्रह आपके अनुकूल हो जाते हैं और सरकारी नौकरी या वर्तमान नौकरी में तरक्की का मार्ग खोल देते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय:
किसी भी व्यक्ति की सरकारी नौकरी के पीछे तीन मुख्य ग्रह माने जाते हैं, ये हैं सूर्य, गुरू और शनि। इनकी अनुकूलता मिलने पर व्यक्ति गजेटेड ऑफिसर या आईएएस ऑफिसर बनता है। इन्हें निम्न उपायों से आप अपने अनुकूल बना सकते हैं।
सूर्य राजयोग बनाने वाला ग्रह है। सूर्य की प्रसन्नता के न केवल अच्छी नौकरी मिलती है वरन जीवन भी खुशहाल हो जाता है। सूर्य को अनुकूल करने के लिए सबसे बेहतर है प्रतिदिन आदित्यह्रदयस्त्रोत का पाठ करें तथा सुबह सुबह जल्दी नहा-धोकर सूर्य को जल अर्पण करें। इससे जीवन की अन्य समस्याएं भी समाप्त होती हैं।
ये भी पढ़ेः अगर नौकरी में चाहिए तरक्की तो रविवार को करें ये उपाय
गुरू एक सौम्य ग्रह होने के साथ साथ जीवन संचालित करने वाला ग्रह है। गुरू की अनुकूलता आदमी को राजा बना देती है। गुरू को अनुकूल करने के लिए पीली वस्तुओं का दान करना, भगवान विष्णु या कृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इससे गुरू आपके अनुकूल होकर मनचाहे फल देने लगता है।
ये भी पढ़ेः गुरूवार को इन 5 उपायों से करें बृहस्पति देव को प्रसन्न
शनि एकमात्र ग्रह है जो अगर आपको आसमान पर ले जा सकता है तो प्रतिकूल होने पर पाताल की गहराईयां भी दिखा सकता है। शनि को अनुकूल करने के लिए नीलम पहनना चाहिए तथा शनिवार को कुछ न कुछ अवश्य दान करना चाहिए। शनि नौकरी देने वाला ग्रह भी माना जाता है। शनि की अनुकूलता आपकी सरकारी नौकरी का मार्ग खोलती है।
00:09
Astro SK
Posted in: 

0 comments:
Post a Comment