Tuesday, 9 June 2015

कथाएं, वास्तुशास्त्र, शास्त्रों, संस्कारित, हिंदू धर्म,

रविवार, मंगलवार और गुरुवार को नमक नहीं खाना चाहिए। इससे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है और हर कार्य में बाधा आती है।
यद‍ि मंगलवार को कार्य में बाधा आती हो तो हनुमानजी का सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाकर या नया चोला चढ़ाएं।
बुधवार को माता को सिर नहीं धोना चाहिए ऐसा करने से बच्चे का स्वास्थ्य बिगड़ता है या उसके समक्ष कोई कष्ट आता है।
मंगलवार को किसी को ऋण नहीं देना चाहिए वर्ना दिया गया ऋण आसानी से मिलने वाला नहीं है। मंगलवार को ऋण चुकता करने का अच्छा दिन माना गया है। इस दिन ऋण चुकता करने से फिर कभी ऋण लेने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
बुधवार को धन का लेन-देन नहीं करना चाहिए बल्की धन को जमा करना चाहिए। इस दिन जमा किए गए धन में बरकत रहती है।
किसी कार्य में बाधा आ रही हो तो बुधवार को उत्पन्न सन्तान से कार्य कराएं तो बन जाएगा।
लड़के को शनिवार के दिन ससुराल नहीं भेजना चाहिए। शनिवार के दिन तेल, लकड़ी, कोयला, नमक, लोहा या लोहे की वस्तु क्रय करके नहीं लानी चाहिए वर्ना बिना बात की बाधा उत्पन्न होगी और अचानक कष्ट झेलना पड़ेगा।
गुरुवार को शेविंग न करें वर्ना संतान सुख में बाधा उत्पन्न होगी।

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Chirag Gupta | Bloggerized by Sudheer Guppta