Monday, 2 February 2015

समुद्रशास्त्र के अनुसार हमारे शरीर के विभिन्न अंगों के फड़कने के कई कारण होते हैं। किसी अंग के फड़कने से शुभ समाचार की प्राप्ति होती है, तो किसी अंग का फड़कना अशुभ माना जाता है।

वैसे तो हमारे शरीर के दाहिने अंग के फड़कने को शुभ और बाएं अंग को अशु माना जाता है। लेकिन महिलाओं के लिए यह विपरीत है। महिलाओं के बाएं अंग का फड़कना शुभ माना जाता है।

यदि आपके दाहिने पैर की पिंडली फड़क रही है तो आपको अचानक कहीं से पैसे मिलने की संभावना बनी रहती है। वहीं अगर आपका होंठ का बायां कोना फड़क रहा है तो किसी प्रिय वस्तु के खो जाने का संकेत है।

अगर आपका ऊपर वाला होंठ फड़क रहा है तो आपको कुछ ही दिनों में भोजन संबंधी प्रिय वस्तु मिलने के योग बन रहे हैं। वहीं अगर होंठ का बायां कोना फड़क रहा है तो प्रिय वस्तु के खो जाने के योग बनेंगे। निचले होंठ का फड़कना जीवन साथी या प्रेमी या प्रेमिका से सुख और पैसों का सुख मिलने का इशारा होता है। होंठ का दाहिना कोना फड़कना आपको मित्रों से अचानक धन लाभ होने का संकेत देता है।

दाहिनी आंख का कोना फड़कना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आपको पैसों के साथ-साथ कोई बहुत शुभ समाचार प्राप्त होने की संभावना होती है। बाएं ओर की आंख का फड़कना अशुभ माना जाता है।

यदि आपको दोनों होंठ एक साथ फड़कते हैं तो आपको पैसा और किस्मत दोनों का योग बनता है। यदि किसी व्यक्ति की दाहिनी हथेली फड़ती है तो उसे धन का लाभ प्राप्त होता है। यदि दाहिना हाथ फड़कता है तो भी पैसे साथ व्यक्ति को मान सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होती है।

यदि किसी व्यक्ति के दोनों भौहों के बीच फड़कन होती है तो ऐसे इंसान को सुख-सुविधाएं प्राप्त होने की संभावनाएं होती है। ऐसा व्यक्ति निकट भविष्य में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है। इसी प्रकार यदि किसी व्यक्ति के कंठ या गला फड़फड़ाता है तो यह भी शुभ सगुन है। माथे का फड़कना भी शुभ संकेत देता है। माथा फड़कने से व्यक्ति को भूमि भवन संबंधित लाभ होने की संभावना रहती है।

0 comments:

Post a Comment

Twitter Delicious Facebook Digg Stumbleupon Favorites More

 
Design by Chirag Gupta | Bloggerized by Sudheer Guppta