*** शनि का राशिपरिवर्तन***
2 नवम्बर 2014 को रात्रि में 8 बजे बाद
शनि का प्रवेश मंगल कि वृश्चिक राशि में होगा ।
शनिदेव जब राशि परिवर्तन करते है तब
दो राशियो पर ढैया तथा तीन राशियो पर
साढेसाती का प्रभाव शुरू होता है । एक साथ में पाँच
राशियो को विशेष रूप से प्रभावित करने
कि क्षमता सिर्फ शनि मे है । शनि किसी भी राशि मे
प्रवेश करने के 6 माह पूर्व ही अगली राशि का फल
प्रकट करने लग जाते है ।
ढैया:-- मेष ओर सिंह राशि पर शनि कि ढैया लगेगी ।
इन दोनो राशियो का समय बहुत अधिक विपरीत है,
क्यो कि बृहस्पति भी इनके लिये अनुकूल नही है ।
रूद्राक्ष अपहरण हत्या काण्ड के आरोपी " अंकुर" "
अनुप" महेन्द्र सिंघ मेष ओर सिंह राशि वाले जातक है ।
अखबार में आने वाले अपराधियो के नाम 90% शनि से
प्रभावित होते है । क्यो कि शनि अपनी ढैया ओर
साढेसाती मे एक एक कर्म का हिसाब करते है ।
साढेसाती:-- तुला, वृश्चिक ओर धनु इन तीन
राशियो पर साढेसाती का प्रभाव रहेगा ।
इस साढेसाती का शुरू का एक वर्ष धनु राशि वालो के
लिये अत्यन्त विपरीत है,
कही भी सफलता नही मिलेगी, तनाव बढेगा ।
अगर कुण्डली मे शनिदेव कि स्थिति अच्छी है, ओर आपके
कर्म शुभ है तो शुभ फल प्राप्त होगे ।
साढेसाती में नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बन गये , तथा साढेसाती में कुछ बर्बाद होगये ।
कुण्डली में बेठे शनि पर निर्भर करता है कि वह केसा फल प्रदान करेगा।
साढेसाती में कंगाल :--
1. निर्मल बाबा:- इनकि राशि वृश्चिक है , जैसे
ही शनि का गोचर तुला पर आया तो इनकि हकीकत
पूरी दुनिया के सामने आगई ।
2. नारायणसाईं :-- यह आसाराम जी के सुपुत्र है,
इनकि राशि भी वृश्चिक है , जैसे
ही साढेसाती लगी तो सारे काले कारनामे सामने आ गये
ओर अब जेल में है ।
3.राहुल गाँधी:-- राहुल गाँधी पर
साढेसाती का प्रकोप आप सब देख ही चुके हो ।
4.रॉबर्ट वाड्रा, 5.
प्रियंका गाँधी 6.सोनिया गाँधी जन्मकुण्डली कि राशि से
शनि कि ढैया में थी ।परिणाम आप सबके सामने है ।
मोदी जी ओर राहुल गाँधी दोनों ही p.m. पद के
प्रत्याशी थे, दोनों को ही साढेसाती थी किन्तु एक
राजा बन गया ओर दूसरा रंक ।
अगर यदि आप पर शनि कि साढेसाती आती है
तो घबराये
नहीं , क्यों कि शनि दूध का दूध ओर
पानी का पानी करते है ।
साढेसाती के दोरान अपने कर्म अच्छे रखे ।
00:10
Astro SK


0 comments:
Post a Comment